
दंतेवाड़ा। विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में आज वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद संजय विश्कर्मा समेत सत्यभान सिंह जादौन (शेखर), अखिलेश दीक्षित, बृजेश शर्मा (भूरे), शिवमोहन त्रिपाठी, संजय शर्मा, राम किशन शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधायक देवती कर्मा ने सभी को गमछा डाल व मिठाई खिलाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया। विधायक देवती कर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ आज पूरा प्रदेश ले रहा है। भूपेश सरकार ने अपनी योजनाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा है। आप सभी ने आज हमारे परिवार की सदस्यता ली है और मै आपको भरोसा दिलाना चाहती हूँ कि में हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी हूँ। भाजपा से कांग्रेस का दामन थामने वाले संजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश जिस तरह से कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। श्री विश्वकर्मा ने आगे की कांग्रेस की रीति व नीति से प्रभावित होकर आज हम सब ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। सत्यभान सिंह जादौन ने कहा कि हम सभी ने संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज विधायक के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया है। कांग्रेस पार्टी में आज हर कार्यकर्ता को समान रूप से सम्मान मिलता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश सिंग गौतम, छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, आकाश विश्वास समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

