दंतेवाड़ा@ दंतेवाड़ा पुलिस ने एसपी अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में डीआरजी जवानों ने आज अहम कामयाबी हासिल करते हुए तुमनार और बांगापाल के जंगलों में नक्सलियों को मुठभेड़ धूल चटा दी। 2 ईनामी नक्सली इस मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया है। मृत नक्सलियों में एक पर 8 लाख रुपये का ईनाम भी बताया जा रहा है

मारे गये नक्सलियों में एक रिशु इस्तम बताया जा रहा है।  जो कि नक्सलियों के प्लाटून 16 का कमांडर था। वही दूसरे नक्सली की शिनाख्त माटा पीडियाकोट जनमिलिशिया कमांडर के रूप में हुई है। वही जवानों ने नक्सलियों के हथियार भी जप्त किये हैं। दोनो से भरमार बन्दूक बरामद भी बरामद हुई है।


      दरअसल बीते दिनों इसी इलाके में जवानों की एक टुकड़ी नक्सलियों से टकराई थी। जिसमे भी एक जिंदा नक्सली मुठभेड़ में घायल हुआ था। सटीक सूत्रों के हवालो से मिले इनपुट के आधार पर जवानों का दस्ता भेज गया था। जहाँ नक्सलियों के जमावड़े की खबर थी। दोनो तरफ से एक से डेढ़ घण्टे गोलीबारी हुई। उसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग में  जवानों ने 2 नक्सलियों के शव बरामद किये। जिनके शव जवान दंतेवाड़ा मुख्यालय ला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Aware News